- Hindi News
- 19वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 27 फरवरी से
19वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 27 फरवरी से
राजधानीके न्यू बहादुरपुर में 27 फरवरी से 19वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन होगा। शुक्रवार 27 फरवरी को ध्वजा शोभायात्रा से शुरू होकर यह समारोह 6 मार्च तक चलेगा। 6 मार्च को शाम चार बजे से रंगारंग होली मिलन समारोह होगा।
श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से होने वाले महोत्सव के बारे में अध्यक्ष विनोद थिरानी उपाध्यक्ष विनोद बंसल ने बताया कि 27 फरवरी को प्रात: 9 बजे से सत्यनारायण जी ट्रस्ट इस्कॉन मंदिर के सामने से ध्वजा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बहादुरपुर स्थित श्याम बाबा मंदिर में 28 को सुबह 10 बजे से सामूहिक अखंड ज्योति पाठ होगा। रविवार एक मार्च को शाम 7 बजे से अखंड ज्योति, रात्रि जागरण एवं श्याम बाबा का भव्य शृंगार होगा। रात्रि जागरण में कोलकाता के विक्रम अजूबा, शारदा भट्ट मुंबई के विश्वास राय अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे।
आज होगा अनुष्ठान
श्यामबाबा का अनुष्ठान बहादुर स्थित श्याम मंदिर में सुबह आठ बजे होगा। एक हफ्ते के अनुष्ठान के बाद 16 फरवरी को पुर्णाहुति होगी। 20 फरवरी को श्याम भक्त खाटू के लिए प्रस्थान करेंगे।