पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में वीआईपी, सैफई में सीआईपी

दिल्ली में वीआईपी, सैफई में सीआईपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजदअध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी की दिल्ली में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में वीआईपी जुटेंगे। बिहार के 1001 विशिष्ट अतिथियों को शादी का कार्ड दिया जा रहा है। विवाह 26 फरवरी को है और स्थल नई दिल्ली के चाणक्यपुरी का अशोका होटल है। राजलक्ष्मी का विवाह सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पोते सांसद तेजप्रताप सिंह से हो रहा है। ऐसे में शुभ तिलक मुलायम के गांव यूपी के ईटावा के सैफई में 21 फरवरी को होना है। मात्र 12 दिन बचे हैं। लालू प्रसाद ने गांव से लेकर राज्य स्तर के राजद के सभी वरीय, पुराने और वफादार साथियों (सीआईपी- कॉमन इंपोर्टेंट पिपुल) को सैफई चलने का न्योता दिया है।

तिलक में शामिल होने के लिए राजद कार्यालय और पटना स्थित आवास 7 सर्कुलर रोड से राजद के साथ ही जदयू और कांग्रेस के मेहमानों को भी फोन से आमंत्रण दिया जा रहा है। राजद महासचिव सह प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि राजद, जदयू और कांग्रेस के सभी वर्तमान और पूर्व एमपी-एमएलए-एमएलसी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश और जिला के पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही चुनाव लड़ चुके नेताओं को 20 को ही सैफई चलने को कहा जा रहा है। तिलक दिन के 11 बजे रखा गया है, ताकि तिलक में शामिल होकर मेहमानों को वापस लौटने में परेशानी नहीं हो।

1001वीआईपी को न्योता

राजलक्ष्मी-तेजप्रतापके विवाह की तैयारी को अंतिम रूप देने में मशगूल राजद के एमएलसी भोला यादव ने बताया कि अशोका होटल में वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण दोनों पक्ष से पूरे देश के वीआईपी संबंधी जुटेंगे। ऐसे में बिहार से 1001 ऐसे मेहमानों को ही शादी का न्योता दिया जा रहा है। हर दल के महत्वपूर्ण नेताओं के साथ ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार से दशकों से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों को शादी कार्ड दिया जा रहा है। चूंकि अशोका होटल में देश के अधिकांश वीआईपी आएंगे इसलिए राज्य के अधिसंख्य लोगों को तिलक में ही शामिल होने को कहा जा रहा है।

राजलक्ष्मी

राजलक्ष्मी की शादी का कार्ड।

तिलक मुलायम के गांव सैफई में दिन के 11 बजे, शादी कार्यक्रम दिल्ली में रात के 8 बजे से