मांझी की लोकप्रियता पचा नहीं पाए नीतीश
लोजपाप्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि जीतनराम मांझी की बढ़ती लोकप्रियता को नीतीश कुमार पचा नहीं पा रहे थे। नीतीश कुमार के कलेजे पर सांप लोट रहा था। उन्हें यह सब भी बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि एक महादलित को यह सब मिला हुआ है। यही कारण है कि उन्होंने बेवजह मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाने और खुद वहां बैठने की साजिश रच दी। दरअसल नीतीश कुमार कभी दलितों के हित की नहीं सोची। राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने दलितों को बांटा और महादलित बनाया। पासवान ने कहा कि मांझी के साथ है लोजपा। हिरण की तरह लालू प्रसाद और नीतीश कुमार मिल कर मांझी का शिकार करने में जुटे हैं। पासवान ने यह भी कहा कि राजद-जदयू का गठबंधन होने वाला नहीं है। पासवान रविवार की सुबह चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस और सूरजभान सिंह के साथ विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के घर पहुंचे। वहां काफी देरतक नेताओं के बीच राजनीतिक गुफ्तगू की।