पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाणिज्य महाविद्यालय में नए सत्र से दो कोर्स

वाणिज्य महाविद्यालय में नए सत्र से दो कोर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्यमहाविद्यालय में नए सत्र में कई नई शुरुआत होगी। पुरानी हो चुकी कॉलेज की वर्तमान बिल्डिंग को नया लुक देने की तैयारी है। यह तो बात हुई अस्थायी व्यवस्था की। स्थायी व्यवस्था पर भी कॉलेज प्रशासन का ध्यान है। पीयू से लेकर नैक, यूजीसी राज्य सरकार, सभी के पास अलग-अलग प्रस्तावों के जरिए कॉलेज में विकास कार्यों की शुरुआत कॉलेज प्रशासन कर रहा है। साथ ही नए सत्र से कॉलेज में दो नए कोर्स भी शुरू होंगे। प्राचार्य प्रो. उमेश मिश्रा बताते हैं कि हमारी कोशिश है कि नया सत्र वाणिज्य महाविद्यालय के लिए बिल्कुल नया हो। जरूरतों की पूर्ति होने के साथ छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाएं भी मिल सकें, यही हमारी कोशिश है। कई प्रस्तावों पर चर्चा चली है। फंड पर सहमति भी बन चुकी है। इसलिए हमें उम्मीद है कि नए सत्र में स्थितियां सुधरेंगी।

वोकेशनल कोर्स होंगे शुरू

पीयूके लगभग सभी कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स चलते हैं लेकिन वाणिज्य महाविद्यालय में अभी यह शुरू नहीं हुआ है। कॉलेज प्रशासन नए सत्र में फ्रेंच जर्मन के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा है। प्राचार्य का कहना है कि पीयू प्रशासन ने भी मंजूरी दे दी है। दोनों भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करना है। अवधि तीन माह होगी।

21लाख का फंड मिला

वाणिज्यमहाविद्यालय की वर्तमान बिल्डिंग पटना कॉलेज की है। कॉलेज प्रशासन को राज्य सरकार ने 21 लाख रुपए का फंड दिया है। इससे कॉलेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम जल्द शुरू होगा। 10 लाख रुपए रंगरोगन में खर्च होंगे। 11 लाख से कंप्यूटर लैब में जरूरत की चीजों की व्यवस्था होगी।

{फ्रेंच जर्मन के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रहा कॉलेज प्रशासन

{कोर्स की अवधि तीन माह की होगी