बांकीपुर स्कूल में साइंस फेयर
पटना| बांकीपुरबालिका उच्च विद्यालय में रविवार को साइंस फेयर लगा। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किए। त्रिभुवन स्कूल के बच्चों ने इलेक्ट्रो मैग्नेट मेडिकल, वेस्ट वाटर से इलेक्ट्रिसिटी निर्माण, बोलने वाला रोबो का मॉडल प्रदर्शित किया।
विद्यामंदिर मीठापुर के बच्चों ने केमिकल इफेक्ट ऑफ इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक कॉफी मेकर, बायो गैस का मॉडल प्रस्तुत किया। संत कैरेंस के बच्चों ने वेस्ट मेटेरियल से पॉल्यूशन फ्री एथनॉल का निर्माण, सोलर पैनल बनाया। वाहन के दबाव से उत्पन्न उर्जा से ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, पवन चक्की से बिजली निर्माण, बाढ़ रोकने के लिए मापक यंत्र, आटोमैटिक सोलर उर्जा मापक यंत्र के मॉडल 7वीं, 8वीं 9वीं के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए। मड चारकोल सैंड से छात्राओं ने प्यूरीफाई वाटर तैयार किया। साइंस फेयर में किलकारी, बिहटा स्टूडेंट स्कूल, ज्ञान निकेतन, संत जोसफ आदि के बच्चों ने भाग लिया। बांकीपुर गर्ल्स स्कूल के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी बच्चों की प्रर्दशनी बेहतरीन थी। सारे बच्चों ने ग्रुप में प्रर्दशनी लगाई थी।