पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञान कुंज कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया खूब धमाल

ज्ञान कुंज कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया खूब धमाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| पितांबरामंदिर कॉलोनी स्थित ज्ञान कुंज कॉन्वेंट का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने धमाल मचाया। तनिषा, कीर्ति, अमन रिजवी, आदित्य, रोहित आदि बच्चों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रो डा बालेश्वर पासवान शामिल हुए। स्वागत भाषण प्राचार्य आईएच रिजवी ने दिया। इस मौके पर डा बी प्रताप केसरी, डा अशोक कुमार, डा अखिलेश कुमार, डाॅ. अजय मिश्रा, डा प्रो अनुज रजक डा डीएन चौधरी उपस्थित थे।