पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘परीक्षा हमारे कार्यों की समीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है’

‘परीक्षा हमारे कार्यों की समीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|बोरिंग रोडकृष्णा अपार्टमेंट स्थित स्टूडेंट्स ऑक्सीजन मूवमेंट ने एक परिचर्चा आयोजित की। विषय ‘जीवन की हर परीक्षा में हम अव्वल आएंगे’ था। इसमें विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा की घड़ी में हमें संयम से काम लेना चाहिए। बड़ों का मार्गदर्शन और मन में अडिग विश्वास की बदौलत हम जिंदगी के हर इम्तिहान में खरा उतरेंगे। परीक्षा हमारे कार्यों की समीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ हमारी कमियों को ही उजागर नहीं करती, बल्कि अपने प्रयास के प्रति सजग भी रखती है। परिचर्चा में संयोजक बिनोद सिंह, एसआर विद्यापीठ के अंकित, एएन कॉलेज के परमीत, मिलर हाई स्कूल के विजय आदि ने विचार रखे।