- Hindi News
- छात्र लोजपा के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए गौरव चौबे, सदस्यता भी रद्द
छात्र लोजपा के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए गौरव चौबे, सदस्यता भी रद्द
पटना|छात्र लोकजनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष गौरव चौबे को उनके पद से हटाने के साथ उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरदार ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और बयानबाजी करने के कारण गौरव चौबे को हटाया गया है।