- Hindi News
- मेंटर क्लासेज की नई शाखा आशियाना दीघा रोड में खुली
मेंटर क्लासेज की नई शाखा आशियाना दीघा रोड में खुली
पटना|मेडिकल औरइंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाले संस्थान मेंटर क्लासेज की नई शाखा का शुभारंभ आशियाना दीघा रोड में रविवार को हुआ। उद्घाटन शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षा में देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है। वह दिन दूर नहीं जब बिहार के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर संस्थान ने गरीब मेधावी छात्रों के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप की योजना भी शुरू की। निदेशक डॉ. एएन शर्मा ने कहा कि मेंटर क्लासेज ने छात्रों के पलायन को रोकने का सार्थक प्रयास किया है। इस अवसर पर बी. सिंह, शिक्षकगण, छात्र अभिभावक मौजूद रहे।