- Hindi News
- एआईएसएफ ने पीयू सम्मेलन के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
एआईएसएफ ने पीयू सम्मेलन के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान
पटना|ऑल इंडियास्टूडेंट्स फेडरेशन 14वें पटना विवि सम्मेलन की तैयारी जारी है। एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने रविवार को छात्रावासों में जनसंपर्क अभियान चलाया। राज्य सचिव सुशील कुमार ने बताया कि आर्ट कॉलेज, सैदपुर कैंपस, अंबेडकर छात्रावास, साइंस कॉलेज के न्यूटन, फैराडे के साथ पटना कॉलेज कैंपस स्थित छात्रावासों में छात्रों को जानकारी दी। सम्मेलन सोमवार को पटना कॉलेज में होगा। इसमें जेएनयू स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्राध्यापक प्रो. एसएन मालाकार के साथ एआईएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार और पटना विवि के कई शिक्षक मौजूद रहेंगे।