- Hindi News
- फर्जी है नीतीश का नेता चुना जाना : गोपाल
फर्जी है नीतीश का नेता चुना जाना : गोपाल
भाजपाके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि जीतनराम मांझी के मुख्यमंत्री पद पर रहते दूसरा नेता नहीं चुना जा सकता। उन्होंने कहा नीतीश कुमार का नेता चुना जाना फर्जी है और महादलितों का अपमान है। साथ ही उनके स्वाभिमान एवं अस्मिता पर सीधा हमला भी है।
नीतीश की असलियत सामने गयी है। वे मांझी को मुखौटे की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे। मांझी को हटाने की मुहिम से महादलितों के प्रति उनके प्रेम का पर्दाफाश हो गया है। अतिपिछड़े पहले से ही उन्हें धोखेबाज और मौकापरस्त मान चुके थे। अब, वे जनाधारविहीन और बिहार के लिए बुरे सपने की तरह हो चुके हैं। उनका कोई वजूद नहीं रह गया है। भाजपा ने हमेशा दलित और अतिपिछड़ों को आगे बढ़ाया है। समय गया है कि भाजपा बिहार में भी अति-पिछड़ों और दलितों को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान चलाये। मेरा ‘समाज जोड़ो अभियान’ इसी का हिस्सा है।