पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम को अपमानित करने का क्या औचित्य : मिश्र

सीएम को अपमानित करने का क्या औचित्य : मिश्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र ने कहा कि महादलित मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपमानित करने का कोई सार्थक औचित्य नहीं दिखता। सिवा इसके कि वे स्वाभिमानी मुख्यमंत्री के रूप में पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिहार के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। वास्तव में उन्होंने समर्पण कर अपना स्वाभिमान बचाए रखने का काम किया है। वे दलितों की दयनीय स्थिति में वास्तव में सुधार लाकर उन्हें सामाजिक न्याय दिलाना चाहते हैं। उनके खोए हुए सम्मान को वापस लौटाना चाह रहे हैं। समाज की विभिन्न जातियों के बीच भेदभाव को नष्ट करना चाहते हैं। वे ऐसी सामाजिक व्यवस्था लाना चाहते हैं, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन की मूल भूत अनिवार्य आवश्यकताओं-भोजन, वस्त्र एवं मकान की पूर्ति हो। सभी को विकास का उचित अवसर मिले। ऐसे में यह कतई न्यायसंगत नहीं है कि मांझी को अपमानित कर मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए। हटाने का कोई सार्थक कारण नहीं दिखता।