- Hindi News
- ट्रैफिक पोस्ट बना स्टेज सड़क पर जला पुतला
ट्रैफिक पोस्ट बना स्टेज सड़क पर जला पुतला
ट्रैफिकपोस्ट को बनाया भाषण का स्टेज आैर सड़क पर पुतला दहन। रविवार की शाम सवा पांच बजे डाकबंगला चौराहे पर यही नजारा था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में युवा जद (यू ) के कार्यकर्ताओं का जुलूस आकाशवाणी गोलंबर से चल कर डाकबंगला पर पहुंचा। फिर चौराहे पर बने ट्रैफिक पोस्ट को स्टेज की तरह इस्तेमाल करते हुए युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष चंदन सिंह अन्य वक्ताओं ने सीएम मांझी से लेकर भाजपा अध्यक्ष तक को कोसना शुरू कर दिया। नीतीश के सीएम बनने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वहीं सड़क पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने विरोधी नेताओं का पुतला दहन किया। इस दौरान युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष चंदन सिंह, प्रमंडल प्रभारी जितेंद्र साईं, विभूति शर्मा, नरेंद्र कुमार, राजीव रंजन शर्मा, अरुण शुक्ला, प्रतीक, रोहित कुमार, विकास कुमार, सुधांशु, अमित कुमार अन्य मौजूद थे। 15 मिनटों के विरोध-प्रदर्शन के बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ राजभवन चौराहा
राजनीतिकबवंडर के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश समर्थक गुट के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के आने की खबर फ्लैश होते ही रविवार की दोपहर राजभवन चौराहा (राजेंद्र गोलंबर) पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सचिवालय डीएसपी शिबली नोमानी अन्य आला अफसरों के साथ अतिरिक्त बल ने मोर्चा संभाल रखा था। स्टेट रैफ की टुकड़ी को भी बुला लिया गया था। चौकसी के बीच कई गाड़ियों के काफिले में जदयू, कांग्रेस, राजद अन्य सहयोगी दलों के बड़े नेता सीधे राजभवन के अंदर चले गए।
डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन करते नीतीश के समर्थक।