नीतीश कुमार को नेता चुनने पर बधाई
पटना| जेपीआंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुंजय प्रसाद पांडेय ने एक बयान जारी कर नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि तमाम राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा की साजिश चल रही है। राज्य हित में बिहार के माननीय राज्यपाल दोबारा से नीतीश कुमार को सरकार बनाने को लेकर जरूर आमंत्रित करेंगे।