मोतियाबिंद और लेंस प्रत्यारोपण शिविर
पटना| आरोग्यमंदिर अस्पताल में मारवाड़ी चिकित्सा सेवा समिति की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन बीएमडब्लू वेंचर लिमिटेड और बीएमडब्लू इंटरप्राइजेज के संस्थापक विजय कुमार किशोरपुरिया के सौजन्य से किया गया। इसमें आए 28 मोतियाबिंद मरीजों का नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज खंडेलिया ने आॅपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया। मरीजों के बीच कंबल वितरित किया गया। शिविर का उद्घाटन पूजा केडिया ने किया। डॉ. आरके मोदी ने कहा कि संस्थान अब तक 600 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया जा चुका है। इस मौके पर डॉ. आरके मोदी, डॉ.कोमल वर्मा, डॉ. मनाली, डॉ. हरिशंकर प्रसाद शर्मा, डॉ. आशुतोष कुमार, मुकेश कुमार, विजय सरावगी, नरेश प्रसाद, हरदेव राय, समीर आचार्य आदि मौजूद थे।