150 मरीजों की मधुमेह जांच
पटना | चांदपुरबेला में रविवार को डॉ. राजीव लोचन की तरफ से मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों ने मधुमेह की जांच की। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में डॉक्टरों ने जांच के साथ ही मरीजों को स्वस्थ रहने की कई नसीहतें भी दीं। डॉ. लोचन ने कहा कि मधुमेह के रोगियों को खानपान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मोटापा घातक है। ऐसे में रोज व्यायाम करें।