नोट दोगुना करने वाला गिरोह पकड़ा
नोटदोगुना करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना पूजा ट्रैवल्स का मालिक लालबाबू ठाकुर (बिदुपुर, वैशाली) निकला। अन्य गुर्गों में अभिजय पांडेय, विकास कुमार (दानापुर), संजीत कुमार (छपरा), धीरज चौधरी (आलमगंज) और कल्लू उर्फ राजन (सुल्तानगंज) शामिल हैं। इनके पास से 4 पिस्तौल, 11 कारतूस, 2 बाइक, 6 मोबाइल, जाली नोट के 12 बंडल और 64 हजार नकद बरामद किए गए। इनमें कल्लू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वहीं, सरगना लालबाबू आधा दर्जन बस ट्रकों का मालिक है। गिरोह का नेटवर्क असम से लेकर नेपाल तक फैला है।
जालसाजीका खास तरीका
नकलीनोट की गड्डी में ऊपर-नीचे नोट और बीच में सादा पेपर भर कर प्लास्टिक में इस तरह पैक करते कि किसी को हकीकत का पता नहीं चले। नोट डबल करने का झांसा देकर ग्राहक को बुलाते और उसके पास मौजूद रकम को पिस्तौल के बल पर लूट लेते थे। इसके अलावा कई बार नकली नोट की गड्डी देकर ट्रेन से इलाका पार कराने को ग्राहक के साथ सरगना गुर्गे अलग-अलग बोगियों में सवार होते फिर रास्ते में चकमा देकर जालसाज भाग निकलते। बाद में पीड़ित के पूछने पर पुलिस के आने के कारण भागने का बहाना बनाते थे।
राजधानी में गिरोह की सक्रियता की भनक मिलने पर एसएसपी मनु महाराज ने विशेष टीम को गिरोह के पीछे लगाया था। सुराग मिलते ही पुलिस ने ग्राहक के वेश में नोट दोगुना करने के लिए संपर्क साधा। फिर अगमकुआं इलाके में टीवी टावर के पास डिलीवरी देने पहुंचे शातिरों को पकड़ लिया।
सरगना अजय वर्मा के छह गुर्गे दानापुर से गिरफ्तार
पटना|बेउरजेल में बंद सरगना अजय वर्मा के छह गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दानापुर थाना इलाके में दबोचे गए इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, पांच कारतूस, एक बाइक छह मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्त में आए अपराधियों में विजय सहनी, लोथा राय, रमेश उर्फ छोटका मखन यादव, नीतीश कुमार उर्फ तुषार सिंह, रोशन कुमार उर्फ मछिया अतुल मुखिया उर्फ विक्की के नाम शामिल हैं। ये लोग दशहरा के पहले किसी बैंक को लुटने के लिए पिछले कई दिनों से दानापुर के गोला रोड में जमा हो रहे थे। पुलिस को जब इन अपराधियों के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस वहां पर पैनी नजर रखने लगी। इसी बीच रविवार को फिर ये लोग वहां आए और पहले से मौजूद पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार क