ग्रामीण स्तर पर तैयार किए जाएंगे शौचालय
ग्रामीणस्तर पर स्वच्छता कार्यक्रमों को जोर-शोर से लागू करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने निर्मल भारत अभियान लोहिया स्वच्छता योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त संख्या में शौचालय की सुविधा विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किया गया है कि वे योजना तैयार करें। अगर कोई परिवार या टोला स्तर पर शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव ग्राम पंचायत के पास आता है, तो उसे अनुमोदित कर प्रखंडों को भेजें। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रमों को तेजी से लागू कराने के लिए पंचायती राज संस्थाओं का सहयोग बहुत जरूरी है। डीएम ने कहा कि आम लोगों की ओर से भी आने वाले प्रस्तावों काे प्रखंड स्तर पर लिया जाएगा। इसके लिए जांच कराई जाएगी। अगर प्रस्ताव सही पाया जाता है तो फिर उनके शौचालय निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रखंड के स्तर पर योजनाओं को स्वीकृति दी जाएगी।