- Hindi News
- अभ्यर्थी संघ ने कहा \"बेट\' की अवहेलना बर्दाश्त नहीं
अभ्यर्थी संघ ने कहा- \"बेट\' की अवहेलना बर्दाश्त नहीं
मेधावीव्याख्याता अभ्यर्थी संघ ने कहा कि बेट (बिहार पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण अभ्यर्थी 18 साल से नियुक्ति की प्रतीक्षा में हैं। वर्तमान में चल रही विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति में बेट उत्तीर्ण को पात्रता नहीं माना जाना अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। संघ की रविवार को हुई बैठक में यूजीसी के प्रावधानों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष अंजनी कुमार अंजन ने कहा कि बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 1995, 1996 और 1997 में बेट लिया था, जो यूजीसी से संबद्ध था। बेट को सेट (राज्य पात्रता परीक्षा) माना जाता है, इसलिए सेट की तरह बेट को मान्य किया जाना चाहिए। बैठक में राणा उदय प्रसाद सिंह, सत्यनारायण शर्मा, रामप्रवेश कुमार, जैवेंद्र कुमार चौधरी, संध्या कुमारी, मंजू कुमारी, रंजना, रीना आदि मौजूद थे।