पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह में मिलेगी वेटनरी विवि के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी : वैद्यनाथ सहनी

एक माह में मिलेगी वेटनरी विवि के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी : वैद्यनाथ सहनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यकी पहली वेटनरी यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को एक माह में कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी। वेटनरी कॉलेज में रविवार को विश्व रैबीज दिवस पर टीकाकरण शिविर का उद्‌घाटन करते पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री वैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जमीन मामले पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि काम में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग बड़ा है और प्रगति कम हुई है।

विभागीय सचिव हरजोत कौर ने कहा कि पशुधन बीमा योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नियमित टीकाकरण किया जाएगा। प्रशिक्षण, सेमिनार कार्यशाला पर जोर होगा। इससे पशु एवं मछलीपालक किसानों का कौशल विकास होगा। पशुपालक निदेशक आलोक रंजन घोष ने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का बंध्याकरण अभियान चलाया जाएगा। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पटना में पांच जगहों पर रैबीज का टीका लगाया गया, जबकि अन्य जिलों में एक या दो कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया।

इस मौके पर वेटनरी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके चौधरी, पशु, स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ. शतानंद ब्रह्मचारी, पटना के डीएचओ डॉ. रामानंद सिन्हा और डॉ. दिवाकर भी मौजूद थे। संचालन डॉ. संतोष दीक्षित तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मेंद्र सिन्हा ने किया।

{कृषि रोड मैप के लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी

{गाय, भैंस, बकरी, मुर्गीपालन मछलीपालन को बढ़ावा मिलेगा {किसानों मछलीपालकों को कम खर्च में अधिक उत्पादन की मिलेगी जानकारी

{फिशरीज, डेयरी वेटनरी के छात्रों को शोध में मदद मिलेगी {पशुओं के नस्ल सुधार में मदद मिलेगी

{पशुपालकों को मिलेगा बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण

इन राज्यों में है वेटनरी विवि

पश्चिमबंगाल, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल।

{पटना में खुलना था वेटनरी विवि {वर्तमान विभागीय मंत्री वैद्यनाथ सहनी समस्तीपुर के पटोरी में चाहते हैं विवि खोलना {जब विभाग के प्रधान सचिव सुभाष शर्मा थे, तब उन्होंने गोपालगंज के सिपाया में विवि खोलने का प्रस्ताव रखा था {आईसीएआर के पूर्व डीडीजी कश्मीर विवि के संस्था