- Hindi News
- नवरात्र पर बैंककर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
नवरात्र पर बैंककर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
पटना | बिहारप्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (बीपीबीईए) के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र पर रविवार को सफाई अभियान चलाया। कई मोहल्लों में जाकर घर-घर से आह्वान किया गया कि नवरात्र के अलावा अन्य दिन भी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। रविवार सुबह दर्जनों की संख्या में जुटे बैंककर्मियों ने झाड़ू बाल्टी के साथ राजेंद्रनगर के विभिन्न सड़कों की सफाई की। सफाई अभियान में परमहंस सिंह, एनके पाठक, जयदेव मिश्रा, संजय तिवारी, अमरेंद्र कुमार, रंजन मिश्रा, फैजले अली, राजेंद्र ओझा, गान गुंजन, ओपी तिवारी, अनिल सिंह, एमएल शर्मा आदि ने भाग लिया।