पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुशवाहा समाज को देंगे विशाल रूप : सूरजनंदन

कुशवाहा समाज को देंगे विशाल रूप : सूरजनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | कुशवाहासमाज का इतिहास अति गौरवशाली रहा है। देश के विकास में किसान एवं कुशवाहा समाज की बहुत बड़ी देन है। हम पूरे देश के कुशवाहा समाज के लोगों को एकत्र कर एक विशाल समाज का रूप देंगे, लेकिन इनकों दल विशेष से नहीं जोड़ा जाएगा। इसमें सभी संगठन के रहेंगे। ये बातें डॉ. सूरजनंदन कुशवाहा ने कहीं।

वे रविवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। वहीं मौके पर आए व्यासदेव प्रसाद ने बताया कि 9 दिसंबर को रविंद्र भवन सभागार में चंद्रगुप्त मौर्य का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। मौके पर भाजपा जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के र|ेश कुशवाहा, श्रीधर मंडल, सीता सिन्हा कुशवाहा, अरविंद कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।