- Hindi News
- लालू नीतीश के एकजुट होने से भाजपा को कठिन चुनौती संभव : तारिक
लालू-नीतीश के एकजुट होने से भाजपा को कठिन चुनौती संभव : तारिक
पटना | पूर्वकेंद्रीय मंत्री एवं राकांपा के महासचिव तारिक अनवर ने कहा है कि राजद-जदयू के एकजुट होने से बिहार में भाजपा को कठिन चुनौती मिल सकती है। जनता परिवार की एका राजनीतिक तौर पर अच्छा होगा। उन्होंने चुटकी ली कि समाजवादियों का अलग और साथ होने का सिलसिला चलता ही रहता है। बिहार में लालू और नीतीश राजनीतिक ताकत के प्रतीक हैं। उनकी एकजुटता से विधानसभा के आसन्न चुनाव में भाजपा से लड़ाई कड़ी होगी। लोकसभा के चुनाव में भाजपा 31 प्रतिशत मत पाकर कामयाब रही। अनवर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी का भाजपा के साथ होने का प्रश्न ही नहीं उठता है। प्रधानमंत्री विकास की सिर्फ बातें कर रहे और संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं।