दो सीडीपीओ की वेतनवृद्धि रोकी
पटना |आंगनबाड़ी सेविकाचयन संचालन में गड़बड़ी के आरोप में दो सीडीपीओ की वेतनवृद्धि पर रोक लगाई गई है। सारण के एकमा की सीडीपीओ रीना कुमारी को आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी के आरोप में दो वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गई है। कैमूर के चांद की सीडीपीओ मीरा मिश्रा को आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में गड़बड़ी के आरोप में एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।