भाजपा की मंशा उजागर : नीरज
पटना | प्रदेशजदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी ने केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार को विकास का मानक बताकर संघीय व्यवस्था पर प्रहार किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार का देश की संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है। भाजपा की मंशा देश में एक दलीय शासन थोपने की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास दर के मामले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।