एका को लेकर सिर-फुटव्वल तय : नंदकिशोर
पटना |विधानसभा मेंविपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि राजद वाले दिन में भी लालटेन लेकर कार्यकर्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो जदयू वाले जहां भाजपा दिखे, वहीं तीर चला रहे हैं। राजद-जदयू के लोग ऐसे बयान ऐसे दे रहे हैं, मानो विलय होते ही बिहार की तस्वीर बदल जाएगी। जदयू और राजद की अवसरवादी राजनीति से कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस का दावा है कि बगैर उसके विलय का कोई मतलब ही नहीं है। बिहार में इस गठबंधन का नेता कौन होगा, इसपर भी इनके बीच सिर-फुटव्वल है। नगर आयुक्त के निलंबन पर उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं के दबाव में आकर सरकार ने कुलदीप नारायण को पद से हटाने के लिए निलंबित किया है।