40 पशु चिकित्सकों का तबादला
पटना |पशु मत्स्यसंसाधन विभाग ने पशुपालन सेवा के 40 चिकित्सकों को तबादला कर दिया। डॉ. राकेश नंदन सिंह को केंद्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र पटना का महाप्रबंधक बनाया गया है। डॉ. अजीत कुमार को पशु स्वास्थ्य उत्पादन संस्थान में वरीय शोध पदाधिकारी, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. प्रमोद चंद्र तिवारी को पटना सिटी में पशु शल्य चिकित्सक बनाया गया है। डॉ. योगेंद्र कुमार दास को पटना सिरसी का भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. प्रभा भारती को मसौढ़ी में पशुपालन पदाधिकारी, डॉ. जीवन कुमार को भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है।