पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉपी जांच हुई नहीं भुगतान 1.07 करोड़

कॉपी जांच हुई नहीं भुगतान 1.07 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फौकानिया मौलवी : वर्ष2013 की परीक्षा

वर्ष2013 की फौकानिया और मौलवी परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लाखों रुपए का घपला हुआ था। बोर्ड ने कॉपी जांचने के एवज में मदरसा शिक्षकों हेड एग्जामनरों को एक करोड़ सात लाख से अधिक रकम का भुगतान कर दिया। बोर्ड ने फौकानिया की एक कॉपी की जांच करने में 6 रुपए का भुगतान किया था, जबकि मौलवी के लिए आठ रुपए का।

शकके घेरे में रिजल्ट

फौकानियामौलवी की परीक्षा में 12-12 विषयों की परीक्षा होती है। पिछले वर्ष फौकानिया की परीक्षा में 50733 मौलवी की परीक्षा में 73814 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दोनों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कराने में बोर्ड को 1 करोड़ 7 लाख 38 हजार 920 रुपए का भुगतान करना पड़ा। खासी तादाद में उत्तरपुस्तिकाओं को जांच के बिना जारी किया रिजल्ट शक के घेरे में है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जांच में चेयरमैन पर मदरसा बोर्ड में स्टेशनरी, निबंधन फार्म, परीक्षा फार्म, डाटा फार्म की छपाई बिना टेंडर की बात सही पाई गई। मुमताज पर अतिथि भत्ता की राशि 17500 अपने वेतन में जोड़कर लेने को भी सही पाया गया।

सभीआरोप निराधार : मुमताज

मुमताजआलम ने कहा कि आरोप निराधार हैं। स्टेशनरी की खरीदारी हो या छपाई सभी का टेंडर हुआ है। उत्तरपुस्तिका जांच में दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अतिथि भत्ता के रूप में जो रकम मिल रही थी उसका सरकार ने प्रावधान भेजा था।

प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

इधर,ऑल बिहार मदरसा स्टूडेंट एसोसिएशन के महासचिव दानिश आबदीन और ओल्ड ब्वॉयज मदरसा छात्र संघ के महासचिव आफताब आलम ने मुमताज आलम को चेयरमैन पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल को धन्यवाद दिया। इन लोगों ने सरकार से मांग की है कि मुमताज उनके साथ शामिल मदरसा कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज हो उनकी संपत्ति की भी जांच कराई जाए। इधर, मदरसा बोर्ड बचाओ और भ्रष्टाचार मिटाओ आंदोलन के अध्यक्ष अशरफ अस्थानवी ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुमताज के चेयरमैन पद से हटने के बाद बोर्ड की छवि बेहतर होगी।

चेयरमैनपद के लिए लॉबिंग शुरू

मुमताजआलम के खिलाफ जांच होने के साथ ही उनके हटने की चर्चा होने लगी थी। चेयरमैन पद के लिए पिछले एक माह से लॉबिंग शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि बोर्ड के एक-दो पूर्व अ