पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविदा पर होगी नियुक्ति

संविदा पर होगी नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
50% चतुर्थवर्गीय पदों पर गृहरक्षक होंगे बहाल

राज्यसरकार के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में 50 फीसदी चतुर्थवर्गीय पदों पर गृहरक्षकों की संविदा पर नियुक्ति होगी। पदों के खाली रहने और नियमित नियुक्ति में रही कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय सामान्य प्रशासन विभाग ने लिया है।

शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया। इनकी नियुक्ति अधिकतम 11 महीने के लिए की जाएगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें फिर 11 माह के लिए नियुक्त किया जाएगा। सचिवालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा नियुक्ति का प्रस्ताव गृहरक्षा वाहिनी के महानिदेशक को की जाएगी। प्रमंडलीय और जिलास्तरीय कार्यालय में नियुक्ति के लिए गृहरक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसमें संबंधित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की चर्चा भी करनी होगी।