पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगा होगा मोनोग्राम

लगा होगा मोनोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 जनवरी से पेट बोतल में मिलेगी देसी शराब

अबएक जनवरी से देसी शराब पेट बोतल में मिलेगी। जो आपूर्तिकर्ता एक जनवरी से पेट बोतल में देसी शराब की आपूर्ति करने में विफल रहेंगे उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उनकी जमानत राशि भी जब्त कर ली जाएगी। दोषी कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। राज्य के 17 परिक्षेत्र में से 15 में यह आदेश एक जनवरी से लागू होगा, जबकि पूर्णिया और सासाराम परिक्षेत्र को इसमें छूट दी गई है। विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पेट बोतल में देसी शराब की बिक्री होने से राजस्व में होने वाली गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी। साथ ही अवैध मिलावटी शराब पर भी लगाम लगेगा। पेट बोतल पर हाई सिक्यूरिटी मोनोग्राम लगाया गया है।