पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमरेंद्र के ससुर बोले अरबपति बाप का बेटा फकीर कैसे हुआ?

अमरेंद्र के ससुर बोले- अरबपति बाप का बेटा फकीर कैसे हुआ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेरके पूर्व सांसद धनराज सिंह के पुत्र अमरेंद्र के ससुर रिटायर्ड डीआईजी विमलेश सिंह ने कहा कि दामाद के साथ क्या हुआ, हमसे क्यों पूछ रहे हैं। एमपी साहब से पूछें। उन्होंने फफकते हुए कहा-एक अरबपति बाप का बेटा क्यों फकीर हो गया। उसकी ऐसी हालत कैसे हो गई। मेरी बेटी गीता सिंह विधवा हो गई। उसके तीन बच्चे हैं। कौन उनकी देखभाल करेगा।

गीता को मीडिया के सामने होने से मना कर दिया गया है। उसके आसपास कुछ लोग हमेशा रह रहे हैं। आखिर गीता करे तो क्या करे। डीआईजी ने अमरेंद्र के छोटे भाई आलोक कुमार के बारे में कहा- उसके बारे में पता लगाएं कि वह कहां है? उसकी क्या हालत है? उन्होंने रेल पुलिस से कहा है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच करें।

ससुर बोले- मैं क्या कहूं, धनराजजी से पूछें सवाल

अब तेज होगी जांच

घरवालों के बयान भी अलग-अलग

प|ी मां ने कहा था-हत्या हुई, पर पिता ने कहा-हत्या नहीं हुई

बुधवारको लाश मिलने के बाद अमरेंद्र की प|ी गीता और मां राजमणि देवी ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि उनकी हत्या हुई है। प|ी ने कहा था कि संपत्ति हड़पने के लिए अमरेंद्र की हत्या हुई। उन्होंने इसके तार जमशेदपुर से जुड़े होने की बात कही थी। मां ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सांसद ने कहा था कि उसकी हत्या कोई क्यों करेेगा। सवाल यह है कि प|ी मां की बात पूर्व सांसद की बात में विरोधाभास क्यो हैं। पुलिस इसे दिशा में भी जांच कर रही है।

रेल पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट

मुंगेरके पूर्व सांसद धनराज सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रेल पुलिस को शुक्रवार को मिली है। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। मौत की वजह किसी ठोस वस्तु से चाेट लगना है। विसरा को सुरक्षित नहीं रखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। रेल पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। इधर, जांच में जुटी पुलिस ने अमरेंद्र के दोनों मोबाइल की सीडीआर निकाल ली है। अब तक की सीडीआर में ऐसी बात नहीं मिली है, जिससे यह पता चल सके कि उनकी मौत के पीछे क्या वजहें रही होंगी। रेल एसपी ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।