पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना काॅलेज में तीसरे दिन भी भिड़ंत

पटना काॅलेज में तीसरे दिन भी भिड़ंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पटनाकॉलेज में लगातार तीसरे दिन छात्रों के दो गुट भिड़े। शुक्रवार को वोकेशनल की क्लास के बाद कॉलेज में हंगामा शुरू हो गया। जैक्सन हॉस्टल के छात्र पर इकबाल हॉस्टल के छात्रों ने हमला कर दिया। इसके बाद जैक्सन हॉस्टल से छात्र लाठी-डंडे के साथ बाहर निकले। उन्होंने इकबाल हॉस्टल के छात्रों को खदेड़ दिया। इसके बाद दोनो हॉस्टल के छात्र भिड़ गए।

छात्राओं से बात है मुद्दा

पटनाकॉलेज में पिछले दो दिनों से छात्र भिड़ रहे हैं। शुरुआत जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने की है। कारण छात्राओं से बातचीत का मुद्दा है।