पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुष चिकित्सक 15 से हड़ताल पर

आयुष चिकित्सक 15 से हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | आयुषमेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ.आशुतोष कुमार ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी आयुष चिकित्सक 15 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल करेंगे। आर ब्लॉक चौराहे पर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। इसमें राज्य के 1544 आयुष चिकित्सक शामिल होंगे। महासचिव डॉ. रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मुख्य मांगें हैं- अनुबंध पर कार्यरत सभी 1544 आयुष चिकित्सक की सेवा बिना शर्त नियमित करें, सेवा नियमित करने वाली नियमावली को एलोपैथ के अनुरूप रखें, मानदेय विसंगति को दूर करें..। बैठक में डाॅ. एसएए कादरी, डॉ. हरेन्द्र, डॉ. दीपांकर किशोर रंजन, डॉ. कमल किशोर, डॉ. अजय लाल, डॉ.संत कुमार, डाॅ.जेके मिश्रा आदि मौजूद रहे।