पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढिबरी से लगी आग से पूरी बस्ती हुई खाक, देर से पहुंची दमकल

ढिबरी से लगी आग से पूरी बस्ती हुई खाक, देर से पहुंची दमकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पाटलिपुत्रा,इंद्रपुरी साई मंदिर के पास एक झोपड़ी में गुरुवार देर रात ढिबरी से लगी आग पूरे बस्ती में फैल गई। इसमें 21 घर खाक हो गए। लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। हालांकि लोग अभी अपनी संपत्ति का ब्योरा तैयार नहीं कर पाए हैं। आग करीब डेढ़ बजे लगी। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन आने में दोनों ने विलंब कर दिया। बस्ती के लोगों ने कहा कि दमकल आने से पहले ही सबकुछ खाक हो चुका था। शुक्रवार सुबह प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावितों की सूची तैयार की। 21 लोगों के घर खाक हुए। जिनकी सूची बनाकर उन्हें मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। आग ऐसे समय लगी जब राजधानी में पारा लगातार घटता जा रहा है। भारी ठंड में लोग खुले आसमान के नीचे महज प्लास्टिक के तिरपाल के सहारे रहने को विवश हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। फिलहाल लोगों ने मंदिर सहित आसपास के इलाकों में शरण ली हुई है। घर बनाने के लिए दोबारा सभी लोग जुट गए हैं। वहीं, जनवरी में बस्ती के शंकर की बहन शीतल और सज्जन कुमार की बेटी गोल्डी की शादी होनी थी, लेकिन आग में घर का सबकुछ जल कर खाक हो गया।

{पाटलिपुत्रा साई मंदिर के पास आग लगने से 21 घर जले