पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्र भेजा है, अब सरकार ही फैसला करेगी : प्राचार्य

पत्र भेजा है, अब सरकार ही फैसला करेगी : प्राचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगधमहिला कॉलेज के पास चल रहे कन्वेंशन हॉल के निर्माण कार्य से क्लास में पढ़ाई के दौरान भी बाधा रही है। निर्माण कार्य के दौरान होने वाली तेज आवाज से कक्षाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। इस मसले पर प्राचार्य की चुप्पी से शिक्षक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बरकरार रखने के लिए प्राचार्य को कठोर कदम उठाना चाहिए। वहीं, प्राचार्य डॉ. डॉली सिन्हा का कहना है कि उन्होंने विभाग को पत्र भेजा है। अब सरकार ही इस मामले में फैसला करेगी।

कन्वेंशन हॉल के निर्माण से मगध महिला में क्लास भी प्रभावित

नाम नहीं छापने की शर्त पर अहलूवालिया कंपनी के एक पदाधिकारी ने कहा कि कन्वेंशन हॉल के निर्माण के कारण मगध महिला कॉलेज के हॉस्टल की दीवार में दरार नहीं आई है। हॉस्टल की दीवार में दरार आने की खबर मिलने के बाद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ हमारे इंजीनियर भी गए थे। सरकार के आदेशानुसार हमलोग कार्य कर रहे हैं। इस मामले पर कोई भी बयान या पक्ष भवन निर्माण विभाग के अधिकारी या कार्यपालक अभियंता जारी करेंगे। जहां तक शोर होने का प्रश्न है, तो निर्माण कार्य चलने के वक्त थोड़ा शोर जरूर होता है। इसमें हमलोग चाह कर भी कुछ कर नहीं सकते।

^बीसीए और कल्याण हॉस्टल में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कंपन और भारी आवाज से जब हमें इतनी दिक्कत होती है तो छात्राएं कितना परेशान होती होंगी।\\\'\\\' प्रो.जयश्री मिश्रा, सुपरिंटेंडेंट,अवंतिका हॉस्टल

^शुरू में निर्माण कार्य से हुई कंपन से लगा था कि भूकंप आया है। अब तो हमेशा कॉलेज में कंपन महसूस होती है। ध्वनि प्रदूषण होता है, सो अलग है।\\\'\\\' प्रो.लाली श्रीवास्तव, हिस्ट्रीडिपार्टमेंट

^ निर्माण कार्य से इतनी परेशानी हो रही है, तो कन्वेंशन हॉल बन जाने के बाद क्या हाल होगा। फूड कोर्ट बनने के बाद तो कॉलेज में सुरक्षा ज्यादा बढ़ानी होगी।\\\'\\\' विद्यारानी राय (रिटायर्डप्रोफेसर)

^निर्माण स्थल पर कार्य से क्लास की पढ़ाई में बाधा आती है। छात्राएं पढ़ नहीं पाती हैं। आवाज उन तक पहुंच नहीं पाती है। ऐसा लगता है कि जैसे भूकंप गया हो।\\\'\\\' डॉ.पूनम सिंह, फिलोसफीडिपार्टमेंट