पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मियों ने किया हंगामा, धरना जारी

कर्मियों ने किया हंगामा, धरना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|मगध विश्वविद्यालयके शाखा कार्यालय के कर्मचारियों ने बकाया वेतन देने की मांग को लेकर और महादलित कर्मचारी से अन्याय के विरोध में हंगामा किया। कर्मचारी शुक्रवार को लगातार आठवें दिन भी धरने पर रहे। कर्मचारी नेता राजकुमार ने कहा कि कुलपति का रवैया नकारात्मक है। राज्य सरकार 2010 से ही वेतन के लिए राशि का भुगतान कर रही है। इसके बावजूद हमें वेतन से वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने राज्यपाल से गुहार लगाई कि दोषी पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए।