पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वामदलों का धरना 15 को कारगिल चौक पर

वामदलों का धरना 15 को कारगिल चौक पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वामदलोंके नेताओं की बैठक शुक्रवार को भाकपा कार्यालय में माले सचिव कुणाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 15 दिसंबर को करगिल चौक पर धरना दिया जाएगा।

मोदी सरकार सांप्रदायिक ताकतों द्वारा जनता पर छेड़े गए दक्षिणपंथी हमले, महंगाई, बेरोजगारी, जनसुविधाओं में कटौती आदि सवालों पर धरना आयोजित की गई है। भाकपा-माले, भाकपा, सीपीएम, फाॅरवर्ड ब्लाॅक, एसयूसीआईसी और आरएसपी के नेता कार्यकर्ता धरना में शामिल होंगे।बैठक में भाकपा सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामबाबू, माकपा के सर्वोदय शर्मा, एसयूसीआईसी के राज्य सचिव शिवशंकर सूर्यकर जितेन्द्र एवं भाकपा माले के केडी यादव शामिल थे।