- Hindi News
- परिवहन जमशेदपुर के लिए सोमवार से एक और एसी बस
परिवहन- जमशेदपुर के लिए सोमवार से एक और एसी बस
पटना | बांकीपुरबस डिपो से टाटा के लिए सोमवार से एक और एसी बस का परिचालन होगा। पीपीपी मोड पर ली गई इस बस के साथ ही टाटा के लिए यह तीसरी बस होगी। अभी टाटा के लिए एक वोल्वो और एक डीलक्स बस का परिचालन होता है। नई बस शाम 6:15 बजे बांकीपुर डिपो से खुलेगी। 475 रुपए रखा गया है। जानकारी के अनुसार फरवरी के अंत में टाटा के लिए एक और वोल्वो बस का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इससे टाटा जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।