पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीता के हवाले शहर की सफाई का जिम्मा

सीता के हवाले शहर की सफाई का जिम्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनाशहर की सफाई व्यवस्था अब अपर नगर आयुक्त सीता चौधरी के हवाले कर दी गई है। सफाई, राजस्व, स्थापना, विधि एवं विधायी आदि के प्रभार में सीता चौधरी रहेंगे। निगम मुख्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता पहले की तरह अपना काम करेंगे। नगर आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार को अपने कई अधिकार अपर नगर आयुक्त सीता चौधरी को दे दिए है। अायुक्त की कई शक्तियों का प्रयोग सीता चौधरी कर सकेंगे। उच्च न्यायालय पटना में निगम से संबंधित वाद में निगम के पैनल अधिवक्ता को वकालतनामा देने के लिए सीता चौधरी को प्राधिकृत किया गया है।

प्रमुख कार्य

{निगमके सभी कर्मचारियों का उपार्जित अवकाश की स्वीकृति

{सभी कर्मचारियों की भविष्य निधि से अस्थायी अग्रिम भुगतान की स्वीकृति

{निगम मुख्यालय के सभी कर्मचारियों का सेवानिवृति का आदेश

{जीवन बीमा निगम से ग्रुप बीमा की प्राप्त राशि का भुगतान का आदेश

{ निगम मुख्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों की सेवानिवृति लाभ, पेंशन एवं पेंशन बकाया के भुगतान की स्वीकृति