- Hindi News
- समस्याओं की जगह पुलिस को जोक पोस्ट कर रहे लोग
समस्याओं की जगह पुलिस को जोक पोस्ट कर रहे लोग
अनिकेत त्रिवेदी|पटना @anikettrivedi
आदमी,मच्छर से : दिनमें क्यों काट रहे हो।
मच्छर: ओवरटाइमकर रहा हूं साहब, मां-बाप बीमार हैं.....घर में जवान बहन है और लड़के वालों दहेज में एक लीटर खून मांग रहे हैं।
ऐसे सैकड़ाें जोक रोजाना ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर रहे हैं। इससे व्हाट्सएप सेल में काम करने वाले कर्मी परेशान हैं। वहां काम करने वाली एक महिला सिपाही ने बताया कि जब से नंबर जारी किया गया है, रोज एेसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग काम की फोटो के बराबर और बेकार फोटो लगातार पोस्ट कर रहे हैं। कई बार तो आपत्तिजनक फोटो और जोक भी पोस्ट कर दिए जाते हैं।
अवैध पार्किंग को रोकना था मकसद
ट्रैफिकएसपी पीके दास ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को कम करने और सड़क पर अवैध पार्किंग रोकने के लिए तकनीक का सहारा लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने 11 जनवरी को व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। पूरे शहर में होर्डिंग के माध्यम प्रचार भी किया गया था।
महिला कर्मी ने बताया कि व्हाट्सएप को कंम्प्यूटर पर चलाया जाता है। सिस्टम में ऐसा विकल्प नहीं है कि लगातार एक ही नंबर से आने वाले गलत पोस्ट को ब्लॉक कर दिया जाए। जब तक अधिकारी की अनुमति नहीं होती, कोई सुधार भी नहीं किया जा सकता। वहीं अधिकारी ऐसे नंबरों को नजरअंदाज करने की बात कहते हैं।