- Hindi News
- पेसू का दावा फेल, हर दिन 8 से 10 घंटे कट रही बिजली
पेसू का दावा फेल, हर दिन 8 से 10 घंटे कट रही बिजली
राजधानीमें प्रतिदिन 8 घंटे से 10 घंटे बिजली गुल हो रही है। रोटेशन पर बिजली देने का वादा फेल हो चुका है। इससे लोग परेशान हैं। कई इलाकों में तो लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। फ्रिज में रखा हुअा सामान खराब हो जा रहा है।
4 फरवरी को 10 बजे से 6 बजे तक जमाल रोड, एग्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड, गोरिया टोली, लालजी टोला, दूरदर्शन भवन छज्जूबाग इलाके में बिजली कटी। 3 फरवरी को 10.30 बजे से 6 बजे तक पोलसन रोड, हरिपुर कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, दीघा, चौहट्टा, आईएएस कॉलोनी इलाके में बिजली कटी। 2 फरवरी को 9 बजे से 5 बजे तक एसकेपुरी, आनंदपुरी, सहदेव महतो मार्ग, चिल्ड्रेन पार्क, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड इलाके में बिजली कटी।
दूसरे स्रोत से तो हो रही है सप्लाई
^33केवी लाइन बंद रहने के समय दूसरे स्रोत से िबजली सप्लाई की जाती है। 11 केवी लाइन की मरम्मत या नई लाइन बिछाते समय थोड़ी देर के लिए बिजली गुल रहती है। ठंड का मौसम होने के कारण काम तेजी से कराया जा रहा है। दिलीपकुमार सिंह, प्रभारी जीएम, पेसू
6 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जमाल रोड, एग्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड, गोरिया टोली, लालजी टोला, दूरदर्शन भवन, छज्जुबाग सहित सहित कई इलाकों में बिजली कटी। 5 फरवरी को 11 बजे 6 बजे तक पोलसन, हरीपुर कॉलोनी, दीघा, चौहट्टा, रेलवे कॉलोनी, माइका कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटी। लोग परेशान रहे। चौहट्टा के राकेश श्रीवास्तव ने कहा- इतनी ज्यादा कट हो रही है कि बच्चे ठीक से पढ़ भी नहीं पा रह हैं।
शनिवार को खगौल से एसकेपुरी जाने वाले 33 केवी खगौल-1 फीडर 10:30 बजे से 6 बजे तक बंद रहा। इस कारण चिल्ड्रन पार्क, बोरिंग रोड, आनंदपुरी, शिवपुरी इलाके के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिहार के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को टेलीविजन पर नहीं देख पाने का दर्द भी यहां के लोगों को चेहरे पर दिखा। बोरिंग रोड निवासी आनंद कुमार ने कहा- हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बावजूद बिजली नहीं दी जाती है। इसी तरह दीघा के राधेश्याम महतो ने बताया- हर दिन किसी किसी बहाने से पेसू 5 से 7 घंटे तक बिजली काट रहा है।