फतुहा का आतंक पिंटू गिरफ्तार
दर्जनोंहत्या, लूट एवं डकैती कर फतुहा का आतंक बन चुके अपराधी पिंटू गोप उर्फ यादव को पटना पुलिस ने उसके गुर्गे रजनीश कुमार के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो पिस्टल, एक दर्जन कारतूस भी बरामद किया गया है।
एसपीने चलाया ऑपरेशन
एसएसपीजितेंद्र राणा ने बताया कि ग्रामीण एसपी हरकिशोर राय की देखरेख में गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया गया था। गिरफ्तारी में लगी टीम को सूचना मिली थी कि अपने गांव रसलपुर के एक घर में पिंटू अपराध की योजना बना रहा है।
इसके बाद धावा बोलकर उसे पकड़ा गया। डीएसपी अनोज कुमार, फतुहा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विजयेंद्र कुमार शाही, अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, नीरज कुमार, मुन्ना कुमार, मो. नाजिम की टीम ने जब घर की घेराबंदी कर धावा बोला उस समय घर में चार-पांच अपराधी थे।
पिछले दिनों सूपनचक गांव में एक जमीन विवाद में हुए श्रीराम यादव की हत्या का बदला लेने के लिए योजना बना रहे थे। छापामारी में चार अपराधी फरार हो गए। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।
ठेकेदार की हत्या में संलिप्तता
पिंटूके खिलाफ फतुहा थाना में आर्म्स एक्ट, बबलू गोप की हत्या, भिखुआ निवासी मवेशी व्यवसायी टुन्ना यादव की हत्या, मौजीपुर निवासी रेलवे ठेकेदार शिव यादव की हत्या समेत कई मामलों में इसकी संलिप्तता है। फिलहाल पुलिस पिंटू से पूछताछ कर रही है।
मारेगए युवक की हुई पहचान
बाढ़|सदरबाजार के वैष्णो धाम मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम गोलीबारी में मारे गए युवक की पहचान पंडारक के छवीलातर गांव के सन्नी कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता मंटू साव ने बताया कि सन्नी बीए का छात्र था। बदमाश दालमिल मुंशी राजेश के साथ लूटपाट करना चाह रहे थे। एक बदमाश ने राजेश के साथ हाथापाई की, जबकि दूसरे ने गोली चलाई, जो युवक सन्नी को लग गई थी।