- Hindi News
- सीएमडी का आश्वासन अभियंताओं का निलंबन वापस लेगी बिजली कंपनी
सीएमडी का आश्वासन- अभियंताओं का निलंबन वापस लेगी बिजली कंपनी
प्राइवेट मिस्त्री के जलने पर किए गए थे सस्पेंड
सिटीरिपोर्टर|पटना
प्राइवेटमिस्त्री के जलने के मामले में निलंबित अभियंताओं का निलंबन वापस लेने का फैसला विद्युत कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने किया है। शनिवार को पावर इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन (पेसा) के सदस्यों के साथ हुई वार्ता के बाद ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी प्रत्यय अमृत ने अभियंताओं का निलंबन वापस लेने का आश्वासन दिया।
वार्ता के में शामिल पेसा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, महासचिव अश्वनी कुमार, संरक्षक बीएल यादव, राजेंद्र नगर डिविजन के कार्यपालक अभियंता श्रीराम शाह ने सीएमडी से तत्काल निलंबन वापस लेने की मांग की।
पेसा सदस्यों ने कहा कि बगैर सूचना दिए पथ निर्माण विभाग की एजेंसी लाइन शिफ्ट करने का काम कर रही थी, इसमें अभियंताओं का कोई दोष नहीं है। इसके बाद सीएमडी प्रत्यय अमृत ने निलंबित सहायक विद्युत अभियंता को बुलाया और पूरी बात स्पष्ट करने को कही।
अभियंता की पूरी बात सुनने के बाद सीएमडी ने राजेंद्र नगर डिविजन के सहायक विद्युत अभियंता वरुण कुमार विकास कनीय अभियंता नौशाद रिजवी के निलंबन वापस लेने का पूरा-पूरा आश्वासन दिया।