पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह 22 24 मार्च तक

गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह 22-24 मार्च तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससाल भी 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस का मुख्य समारोह गांधी मैदान में होगा। अन्य कार्यक्रम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होंगे। बिहार दिवस की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इसी को लेकर शनिवार को विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह का उद्‌घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। आगे तैयारी के क्रम में अन्य विभागों पर्यटन, कला एवं संस्कृति, वन एवं पर्यावरण से समन्वय स्थापित किया जाएगा। बिहार दिवस के आयोजन के लिए एक कोर कमिटी का गठन विभाग के अपर सचिव के सैंथिल कुमार की अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक में प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्रीधर सी, निदेशक प्रशासन राजेंद्र राम, उप निदेशक अजीत कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।