- Hindi News
- पीएमसीएच : पेट के कैंसर की जांच महीने के अंत तक
पीएमसीएच : पेट के कैंसर की जांच महीने के अंत तक
मेडिकल आईसीयू में 18 बेड जल्द
पटना| पीएमसीएचमें अब पेट के कैंसर की जांच की सुविधा भी मिलेगी। यह सुविधा इसी महीने के अंत से बहाल की जाएगी। जांच के लिए विभिन्न मशीन की व्यवस्था कर दी गई है। पेट के कैंसर की जांच ओपीडी में होगी। यह जानकारी शनिवार को प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में यह जांच नि:शुल्क होगी। ओपीडी में आने वाले मरीज को देखने के बाद चिकित्सक को संदेह होगा तो कनफर्म होने के लिए उनकी भी पेच के कैंसर की जांच करा लेंगे।