- Hindi News
- मधेपुरा के पूर्व मुखिया की पटना में मौत, कैंसर से थे पीड़ित
मधेपुरा के पूर्व मुखिया की पटना में मौत, कैंसर से थे पीड़ित
पटना| मधेपुराके पुरैनी पंचायत के पूर्व मुखिया दिगंबर सिंह की पटना में मौत हो गई। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने 58 वर्षीय दिगंबर की लाश रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सामने गांधी मैदान के पास से बरामद की। उनके पॉकेट से परिचयपत्र मिला, जिससे उनकी पहचान हुई। वे कैंसर से पीड़ित थे और पटना इलाज कराने अाए थे। पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी तो वे सभी शनिवार को पटना पहुंचे। दिगंबर की प|ी करुणा पुरैनी की मुखिया हैं। दिगंबर पुरैनी पंचायत के दो बार मुखिया रह चुके हैं।