पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी में बड़े रिक्रूटर्स की लगी लाइन

एनआईटी में बड़े रिक्रूटर्स की लगी लाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|एनआईटी, पटनामें कैंपस सेलेक्शन के लिए लगातार बड़े रिक्रूटर्स रहे हैं। संस्थान के प्लेसमेंट इंचार्ज असीम गोपाल बर्मन ने बताया कि हाल ही में हुए इंडियन आर्मी के कैंपस सेलेक्शन में मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के विद्यार्थी शामिल हुए। दो दिनों की चयन प्रक्रिया में पहले ग्रुप डिस्कशन हुआ, फिर पर्सनल इंटरव्यू लिया गया। इंटरव्यू में छात्रों से टेक्निकल सवाल पूछे गए। चयनित छात्रों की एसएसबी हेड क्वार्टर में पांच दिनों का वर्कशॉप होगा जिसमें फिजिकल टेस्ट, एप्टीट्यूट टेस्ट आदि लिए जाएंगे। उसके बाद फाइनल पर्सनल इंटरव्यू होगा। प्लेसमेंट इंचार्ज ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, कोलकाता की ओर से भी लिखित परीक्षा ली जाएगी। उसके बाद पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को जूनियर साइंटिस्ट के तौर चुना जाएगा। वहीं, 11 फरवरी को अमेजन कैंपस सेलेक्शन के लिए आने वाली है।