- Hindi News
- नालंदा विवि को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल होने की उम्मीद
नालंदा विवि को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल होने की उम्मीद
अगरसबकुछ ठीक-ठीक चला तो प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्युमेंट में शामिल हो जाएंगे। इसकी उम्मीद जगी है। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पेरिस स्थित यूनेस्को को नालंदा डोजियर भेजा है। अगर इस डोजियर को यूनेस्को स्वीकार करता है तो इसकी कवायद तेज हो जाएगी। इस संबंध में पुरातत्व सर्वेक्षण के पटना सर्किल के निदेशक एचके नायक ने बताया कि विश्व में शिक्षा का पहला केंद्र रहे नालंदा विवि के अवशेष विश्व हेरिटेज में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने यूनेस्को को पत्र लिखा है।
इसतरह होगा काम
डोजियरस्वीकार होने के बाद पेरिस स्थित यूनेस्को की साइलेंस कमिटी जुलाई में बिहार आएगी। इसकी जानकारी किसी को नहीं होगी। टीम यूनेस्को को रिपोर्ट देगी और अगस्त की शुरुआत में दूसरी कमिटी एएसआई पटना सर्किल को रिपोर्ट कर पहुंचेगी। अपने हिसाब से पूरी तरह जांच पड़ताल करने के बाद दूसरी टीम यूनेस्को को जानकारी सौंपेगी। फाइनल निर्णय के लिए दिसंबर में अंतिम कमिटी आएगी, जो अपनी अंतिम रिपोर्ट यूनेस्को को जारी करेगी।
जून2016 में हो सकती हो घोषणा
एचकेनायक बताते हैं कि विश्वविद्यालय के अवशेष विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। इसी को आधार बनाकर नालंदा डोजियर तैयार किया गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि जून 2016 तक नालंदा विवि को विश्व हेरिटेज मॉन्युमेंट में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। उन्होंने इसके लिए पुरातत्व विभाग, केंद्र और राज्य सरकार को पहले ही जानकारी दे दी है।