पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीए के छात्रों को दोगुना स्टाइपेंड

सीए के छात्रों को दोगुना स्टाइपेंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|चार्टर्ड एकाउंटेंट(सीए) की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने पढ़ाई के दौरान होने वाली ट्रेनिंग के लिए स्टाइपेंड को दोगुना करने का फैसला लिया है। संस्थान का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आईसीएआई से सीए की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्टिकलशिप (ट्रेनिंग) से गुजरना होता है। इसके लिए छात्रों को एक निर्धारित राशि दी जाती है। संस्थान ने इसी राशि में इजाफा करने का निर्णय लिया है।

पटना स्थित संस्थान के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक पहले साल की ट्रेनिंग के दौरान एक हजार रुपए दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर दो हजार किया गया है। दूसरे साल की ट्रेनिंग के दौरान 1250 रुपए दिए जाते थे जो अब 2500 कर दिए गए हैं।

बाकी ट्रेनिंग के दौरान अब तक 1500 रुपए दिए जाते थे, जो अब बढ़ाकर तीन हजार कर दिए गए हैं। यह राशि उन स्थानों के लिए है, जहां शहर की जनसंख्या बीस लाख और उससे ज्यादा है। जिन स्थानों पर जनसंख्या चार लाख से अधिक लेकिन बीस लाख से कम है वहां पर स्टाइपेंड की राशि अलग है।