पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी

समाज में बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|समाज मेंबदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। युवाओं को देश के विकास में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी होगी। यह बात सुपर 30 के संस्थापक गणितज्ञ आनंद कुमार ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में छात्रों शिक्षाविदों के बीच कही। आनंद कुमार ने कहा कि आज के समय में समावेशी शिक्षा की आवश्यकता है, जिसमें समाज के लिए युवाओं को तैयार किया जाना चाहिए। सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी सबको मिलकर काम करना होगा। केवल अपने बारे में सोचने से कुछ नहीं होगा।